करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी- करण का लव एंगल
बिग बॉस के इतिहास में बहुत सी जोड़ियां ऐसी रही हैं जिन्होंने अपनी प्रेम कहानी से लोगों का दिल जीता है। सिडनाज हो या फिर आसिम-हिमांशी , इन कपल्स ने अपनी क्यूट लव स्टोरी से फैंस को दीवाना बना दिया था। इस सीजन में कुछ वैसी ही प्रेम कहानी तेजस्वी और करण कुंद्रा के बीच दिख रही है। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनकी प्रेम कहानी में ज्यादा दम नहीं है और यह ज्यादा टीआरपी बटोरने की लिए किया जा रहा है।