फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg boss ott: सोशल मीडिया पर लोगों ने शमिता शेट्टी को बताया ‘घमंडी’, फिर हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ घमासान

Wed, 18 Aug 2021 08:23 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot
बिग बॉस ओटीटी अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। जहां एक तरफ घर के कई रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं शो में लगातार शमिता शेट्टी और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते इन दोनों का किचन में खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था और अब एक बार फिर नमक के पीछे इन दोनों के बीच जमकर बहस-बाजी हुई। जहां घर वाले भी इन दोनों की लड़ाई को शांत करवाने पहुंच गए।

नमक के डिब्बे पर हुई लड़ाई

शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह की लड़ाई की शुरुआत कैसे हुई इसका खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन हाल ही में एक प्रोमो आया है जिसे देखकर साफ जाहिर है कि इन दोनों के बीच की ये लड़ाई किचन के सामान को लेकर ही हो रही है। दरअसल अक्षरा और शमिता के बीच ये लड़ाई ‘नमक के डब्बे’ को लेकर हो रही है। इस वीडियो को भोजपुरी अभिनेत्री शमिता से ये कहती हुईं नजर आ रही हैं कि सारे कैमरे देख रहे हैं शमिता ने उनके साथ कैसे बात की। बात-बात पर चढ़ जाती हैं’।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot
अपनी बात दोहराती दिखीं शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी अक्षरा सिंह की बात सुनकर उन पर चिल्लाती हैं और साथ ही उनसे ये कहती हुईं नजर आ रही हैं कि मैं तुम्हारी नौकर हूं क्या। उनकी इस बात का जवाब देते हुए अक्षरा ने कहा मैं खाना बना रही हूं तो मैं नौकर हूं। अक्षरा की ये बात सुनने के बाद शमिता शेट्टी उन पर चिल्लाते हुए बार-बार एक ही शब्द को दोहराती हुईं दिख रही है। शमिता ने बार-बार कहती हुई नजर आ रही हैं, ‘किचन मेरा है क्या’।

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot
राकेश ने शांत करवाई लड़ाई

शमिता शेट्टी की बात को लगातार सुनने के बाद अक्षरा सिंह ने भी अपनी बात दोहराते हुए कहा, ‘मैं आपसे सिर्फ पूछ रही हूं’। इन दोनों के बीच बढ़ती हुई इस लड़ाई को देखने के बाद राकेश बापट बीच में आए और उन्होंने इन दोनों के बीच ये झगड़ा खत्म करवाने की कोशिश की।

4 of 5
शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह - फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी को प्रशंसकों ने कहा ‘घमंडी’

घर में हुई शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह की लड़ाई के बाद लोग लगातार सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी की क्लास लगा रहे हैं। इस लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर लोग भोजपुरी अभिनेत्री का साथ दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शमिता आंटी बहुत इरिटेटिंग हैं’। वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शमिता घमंडी हो गई है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
अक्षरा सिंह ने कहा था मौसी

अक्षरा सिंह शमिता शेट्टी को शुरुआत से ही पसंद नहीं करती हैं ये शो में साफ-साफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक एपिसोड में अक्षरा सिंह उर्फी जावेद के साथ आपस में बातचीत कर रही हैं और शमिता शेट्टी को मौसी कहकर बुला रही हैं। अक्षरा ने उर्फी से बातचीत करते हुए ये भी कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि शमिता शेट्टी 42-43 साल की हैं और इंडस्ट्री में इतनी पुरानी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें