फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: मेगा फिनाले में देश के वीरों को सलाम करेंगे कंटेस्टेंट, देशभक्ति के रंग में सराबोर होगी शाम

Wed, 11 Aug 2021 05:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12 फिनाले - फोटो : सोनी टीवी इंस्टाग्राम
टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के फिनाले में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में रहे इस सीजन का फिनाले भी काफी ग्रैंड होने वाला है। बता दें कि इस मेगा फिनाले में सभी कंटेस्टेंट देश के वीरों को सलाम करेंगे। इस खास मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी फिनाले की खूबसूरती को बढ़ाने पहुंचेंगे। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की फिल्म 'शेरशाह' भी  12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

देशभक्ति में डूबी होगी फिनाले की शाम

शो का फिनाले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक होगा। ऐसे में इस खास दिन को देश के वीर सिपाहियों के नाम किया जाएगा और कंटेस्टेंट देशभक्ति से भरे गीत गाएंगे। इतना ही नहीं शो में पुलिस की टीम को भी आमंत्रित किया गया है जिससे लोगों में देशभक्ति का जज्बा और भी बढ़ जाएगा। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है।


 
विज्ञापन

2 of 5
पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
कई हफ्ते के ऑडिशंस, गाला राउंड्स, विवाद और गेस्ट जजों से सजे एपिसोड्स के बाद इंडियन आइडल को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल चुके हैं।  इसमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, सायली कांबले, निहाल तारो और मोहम्मद दानिश शामिल हैं। इस शो में पवनदीप राजन जीत के दावेदार लग रहे हैं लेकिन फिनाले में कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़, अनु मलिक - फोटो : इंडियन आइडल 12
इंडियन आइडल के जज हिमेश रेशमिया ने ग्रैंड फिनाले के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, ’12 घंटे का इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले म्यूजिक का जश्न मनाते हुए और साथ ही लोगों का मनोरंजन करते हुए शानदार तरह से किया जाएगा। इस शो में एक जज के रूप में मेरा शानदार कार्यकाल रहा है और इस तरह की प्रतिभाओं को और तैयारियों को देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इन छह प्रतियोगियों में से किसी को चुनना कठिन निर्णय है और मैं ये देखने के लिए खुद को रोक नहीं पा रहा की इस सीजन की ट्रॉफी कौन जीतता है। मुझे यकीन है कि इन सभी को इंडस्ट्री में बहुत सारा काम मिलेगा और वो इंडिपेंडेंट रूप से अपनी एक अलग जगह बनाएंगे।

4 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रैंड फिनाले की ये खास शाम म्यूजिक से भरी रहेगी। दुनिया भर के दर्शक अपने पसंदीदा सिंगर को सुनेंगे। पूरी दुनियाभर से दर्शकों ने कंटेस्टेंट्स को खूब प्यार दिया है। दर्शक न सिर्फ अपने पसंदीदा टॉप 6 सिंगर को गाते हुए सुनेंगे बल्कि इस खास दिन पर उन्हें इंडिया के सबसे बेहतरीन सिंगर्स के गाने सुनने के लिए भी मिलेंगे। साथ ही शो के होस्ट आदित्य नारायण भी अपने पिता और मशहूर गायक उदित नारायण के साथ जुगलबंदी करते हुए गाना गाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
इस शाम में इंडियन आइडल 12 के मेजबान आदित्य नारायण को कंपनी देने के लिए मंच पर जय भानुशाली भी नजर आएंगे। इन दोनों की स्टेज पर मौजूदगी म्यूजिक से ही नहीं बल्कि मस्ती से भरी भी होगी। इस ग्रेट ग्रैंड फिनाले में हमारे टॉप 6 कंटेस्टेंट्स क्लासिकल, पॉप, रॉक और सभी शैलियों के गानों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें