फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनीं मुस्कान बामने ने बताई अपनी रणनीति, प्रशंसकों को दिया ये खास मैसेज

Sun, 06 Oct 2024 11:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मु्स्कान बामने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में पाखी के रूप में लोकप्रियता हासिल करने वालीं मुस्कान बामने सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बन गई हैं। मुस्कान ने न केवल टीवी बल्कि बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। अब, वह रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। सलमान खान के शो का हिस्सा बनीं मुस्कान बामने ने अपनी रणनीति, ताकत और कमजोरियों के बारे में जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन

2 of 5
मुस्कान बामने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले, मुस्कान बामने ने यह भी बताया कि वह आगे आने वाली चुनौतियों के लिए कितनी तैयार महसूस करती हैं। शो के लिए हां कहने के पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए मुस्कान बामने ने कहा, 'मैंने बहुत सारे टीवी किए हैं लेकिन कोई रियलिटी शो नहीं किया है और इसलिए मैंने सोचा कि चलो एक बार इसे आजमाते हैं। मुझे यह करना पड़ा क्योंकि यह एक बहुत बड़ा अवसर है।'
विज्ञापन

3 of 5
मुस्कान बामने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ने आगे बताया कि वह सलमान खान से मिलने और घर में नए दोस्त बनाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें घर में कुछ भी करना चुनौतीपूर्ण लगेगा और वह पूरी कोशिश करेंगी कि उन्हें सलमान खान से डांट न पड़े। जब मुस्कान से शो से उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति के रूप में, मैं और अधिक विकसित हो पाऊंगी क्योंकि इसमें बहुत सारे अलग-अलग लोग होंगे, और उन्हें जानने का मौका मिलेगा।'

Bigg Boss 18 Premiere Live: दर्शकों का खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुआ बिग बॉस का नया सीजन

4 of 5
मुस्कान बामने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुस्कान ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह बिग बॉस है, बड़ी संख्या में दर्शक इस शो को देखते हैं इसलिए इसके बाद मेरे पास बहुत सारे विकल्प होंगे और मैं इसे करने के लिए उत्साहित हूं।' मुस्कान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'हसीना पारकर' से की, जिसमें श्रद्धा कपूर भी थीं। उन्होंने काजोल के साथ फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में भी काम किया है। शो में लीप आने के बाद उन्होंने 'अनुपमा' छोड़ दिया क्योंकि वह मां की भूमिका नहीं निभाना चाहती थीं।

Horror in Bellary Jail: जिसकी हत्या कर दी अभिनेता को अब दिखा उसी का भूत, ये हैं बेल्लारी जेल की मनोहर कहानियां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुस्कान बामने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनीं मुस्कान बामने ने अपने प्रशंसकों को मैसेज दिया, 'अब तक आप सबने मुझे जितना प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए धन्यवाद। प्लीज मुझे आगे भी सपोर्ट करते रहिए, और बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां मुझे आप सबके प्यार और सपोर्ट की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ेगी इसलिए मुझे अपना समर्थन देते रहिए।'

Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म के लिए बॉबी देओल को मिली मोटी रकम, जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें