'बिग बॉस 17' का दूसरा वीकएंड का वार काफी दिलचस्प रहा है। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में पूरे हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ी झड़प देखने को मिली। साथ ही इसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री ने दर्शकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सनी आर्य, सोनिया बंसल, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और सना रईस खान जैसे सितारे नॉमिनेटेड थे। इनमें से सोनिया को सबसे कम वोट मिले, जिसके कारण वह बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।