शफक नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' के प्रीमियर की तारीख सामने आने के बाद से हर कोई इसके कंटेस्टेंट्स का नाम जानना चाहता है। हालांकि, निर्माताओं ने शो में कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चुप्पी साध रखी है। वहीं, ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह पता चला है कि शो के निर्माताओं ने शफक नाज से इसमें भाग लेने के लिए संपर्क किया था। अभिनेत्री ने हालिया इंटरव्यू में खुद इस बात की पुष्टि की है।