बिग बॉस 15 फैंस के बीच काफी चर्चाओं में बना हुआ है। शो अपना चौथे हफ्ते में पहुंच गया है और अब तक भी घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को ठीक से नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से शो में बिग बॉस के जरिए कंटेस्टेंट्स को खरी-खोटी सुनाई जा रही है। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान भी टास्क की वजह से सभी कंटेस्टेंट्स पर भड़के हुए नजर आए थे। वहीं, अब बिग बॉस में शो के पुराने कंटेस्टेंट्स भी यही काम करते नजर आ रहे हैं।
विशाल कोटियन और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच हुई बहस
हफ्ते के पहले ही दिन घर में पुराने कंटेस्टेंट आए। इस दौरान घर में देवोलीना भट्टाचार्जी भी आईं। उन्होंने विशाल कोटियन को उनके खेल के बारे में बताया, जो दर्शकों को देखने को मिल रहा है। लेकिन विशाल देवोलीना की बात नहीं सुने बल्कि, उनसे ही बहस करने लगे।