फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande Liplock: बॉयफ्रेंड विक्की जैन के प्यार में डूबीं अंकिता लोखंडे, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 01 Nov 2021 07:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री में शानदार काम करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंकिता लंबे समय से विक्की जैन को डेट कर रही हैं और अब दावा किया जा रहा है कि, दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। ऐसे में अंकिता और विक्की की कई तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच अब अंकिता ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के प्यार में डूबी हुई नजर आ रही हैं।
 
दरअसल, अंकिता द्वारा एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जो प्री-दिवाली सेलिब्रेशन का है। इस वीडियो में अंकिता और विक्की कैमरे की ओर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों डांस भी करते दिखाई देते हैं। इस दौरान दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के साथ अंकिता ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने विक्की को अपना बताया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं और मेरा।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी कई वीडियोज शेयर किए हैं, जो इसी प्री-दिवाली पार्टी के हैं। इसमें से एक वीडियो में वह अपने बॉयफ्रेंड विक्की के प्यार में डूबी हुई नजर आईं। इस वीडियो में अंकिता विक्की की बाहों में झूमती नजर आईं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को किस भी करते नजर आते हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

4 of 5
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है, दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता और विक्की की शादी 12-13-14 दिसंबर को हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : instagram/lokhandeankita
एक दूसरी रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, अंकिता और विक्की डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगे। दोनों मुंबई में सात फेरे लेंगे। उनकी शादी मुंबई में किसी फाइव स्टार हॉटल में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें