फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: फिनाले से एक दिन पहले बड़ा ट्विस्ट, ये छह कंटेस्टेंट्स बने फाइनलिस्ट

Fri, 14 Feb 2020 12:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz, Sidharth and Rashami Desai - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले में महज एक दिन बचा है। फिनाले से ठीक एक दिन पहले नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) घर से बाहर हो गई हैं। माहिरा के घर से बेघर होने के बाद पारस छाबड़ा भावुक नजर आए। खास बात है कि माहिरा को शो से बाहर निकालने के लिए खुद बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल आए थे। माहिरा के बाहर जाते ही 'बिग बॉस' को छह फाइनलिस्ट मिल गए हैं। जानिए उनके नाम....
विज्ञापन

2 of 5
Aarti Singh , Sidharth Shukla and Shehnaz - फोटो : voot
माहिरा के साथ 'बिग बॉस' से बेघर होने के लिए आरती सिंह और शहनाज कौर गिल नॉमिनेटेड थे। ऐसे में माहिरा के जाते ही घरवालों एक पल के लिए ऐसा लगा कि डबल एविक्शन होगा हालांकि ऐसा नहीं हुआ। 'बिग बॉस' ने बाकी बचे सभी छह कंटेस्टेंट्स को बताया कि आप सभी फाइनलिस्ट हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस सीजन 13' के फाइनलिस्ट इस बार पांच नहीं बल्कि छह लोग हैं। इन छह कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज हैं। इस शो में ऐसा पहली बार हुआ है कि छह कंटेस्टेंट्स फाइनलिस्ट बने हैं। हर बार सिर्फ पांच लोग ही फिनाले में पहुंचते हैं। 

4 of 5
Aarti Singh - फोटो : voot
इन छह फाइनलिस्ट को उनका बिग बॉस में अब तक का सफर भी दिखाया जा रहा है। खास बात है कि 'बिग बॉस' के सफर के दौरान कुछ सभी कंटेस्टेंट्स के कुछ प्रशंसक भी घर के अंदर आए थे। सबसे पहले 'बिग बॉस' ने आरती सिंह को उनका सफर दिखाया। आरती अपने सफर को देखकर भावुक हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : voot
इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला का सफर दिखाया गया। सिद्धार्थ को देखती ही वहां मौजूद लोग सिडनाज चिल्लाने लगे। सिद्धार्थ भी अपने सफर को देखकर भावुक हो गए। बाकी बचे कंटेस्टेंट्स का सफर 14 फरवरी के एपिसोड में दिखाया जाएगा। 'बिग बॉस' का विजेता कौन बनेगा ये जानने के लिए न केवल घरवाले बल्कि प्रशंसक भी उत्सुक हैं। 


Bigg Boss 13: फिनाले से एक दिन पहले टूटा माहिरा शर्मा का सपना, घर से हुईं बेघर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें