'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में फिनाले से ठीक एक दिन पहले माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) घर से बाहर हो गई हैं। माहिरा के अलावा बेघर होने के लिए आरती सिंह और शहनाज कौर गिल नॉमिनेटेड थीं। माहिरा को घर से बाहर निकालने की प्रकिया भी थोड़ी अलग थी। 'भूत' फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने सबसे पहले घरवालों को डराया। इसके बाद माहिरा को अपने साथ घर के बाहर ले गए।