फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: भारती सिंह ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, कहा-'मैं बेबी को फीड कराती हूं'

Tue, 19 Apr 2022 01:59 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम किया था और डिलीवरी के महज 12 दिन बाद ही वह दोबारा अपने काम पर वापस आ गई। जिसके बाद कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। अब भारती सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
भारती सिंह को मां बनने के दो दिन बाद मिली हॉस्पिटल से छुट्टी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह ने अपनी गर्भावस्था के दौरान भी लगातार काम किया था और बच्चे को जन्म देने  के महज 12 दिन बाद ही वह दोबारा अपने काम पर वापस आ गई। जिस तरह से भारती सिंह मां बनने के बाद भी अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को संभाल रही हैं, उसे देखने के बाद कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की तो वहीं कुछ को ये रास नहीं आया और वह उन्हें ट्रोल करने लगे। अब भारती सिंह ने इन सारी चीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।  

विज्ञापन
Trending Videos

भारती ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
भारती सिंह ने लोगों के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'अरे बेबी को छोड़कर आ गई है वो इतना छोटा है। मैं अभी भी बेबी को फीड कराती हूं और वो मेरा ही दूध पीता है और घर में इतने सारे लोग हैं दादी, नानी, बुआ, मासियां तो बच्चा सुबह से शाम को मेरे हाथ में आता है। तो मैंने बोला मैं शूट करने जाती हूं, तो बच्चा बहुत खुश है और सब लोग उसके साथ हैं' और बहुत मस्ती में है, एंजॉय में है।
विज्ञापन

हुनरबाज देश की शान को होस्ट कर रही थीं भारती सिंह
बता दें कि भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया संग हुनरबाज को होस्ट करती हुई दिखाई दे रही थीं, हालांकि अब शो का फाइनल हो चुका है। भारती सिंह ने अपने बेबी की गृह प्रवेश की झलकियां भी शेयर की थीं और निक नेम भी बताया था। भारती ने कहा हमने उसका नाम गोला रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें