फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: रामभक्त 'भरत' संजय जोग जिसे भूल गई दुनिया, 40 की उम्र में लीवर फेल होने से हुई मौत

Thu, 15 Jul 2021 11:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भरत - फोटो : ट्विटर
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी....राम के वनवास के बाद जब भरत और राम का संवाद होता है उस वक्त ये गीत सभी को भावविभोर कर जाता है। भरत अपने शीश पर खड़ाऊं और आंख में आंसू लेकर निकल पड़ते हैं। यह तथ्य तो सब जानते हैं कि भरत ने अयोध्या के राजसिंहासन पर राम के स्थान पर कभी न बैठने का निश्चय किया था। उन्होंने राम की खड़ाऊ को उनके स्थान पर सुसज्जित कर राम के वापस आने तक अयोध्या का शासन चलाया था। इस दौरान उन्होंने कभी राजमहल में प्रवेश नहीं किया।

अमर हो गया भरत का किरदार
पर्दे पर जिस तरह अरुण गोविल ने श्री राम का करिदार जीवंत कर दिया उसी तरह संजय जोग ने भरत के किरदार में जान डाल दी थी। 'भरत' का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय जोग आज हमारे बीच नहीं हैं। महज 40 साल की उम्र में ही उनकी मौत हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

संजय जोग का जन्म 24 सितंबर 1955 को नागपुर में हुआ था। 1980-90 के दौर में संजय टीवी के मशहूर अभिनेता रहे लेकिन वो कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे वे तो एयरफोर्स पायलट बनने की चाह रखते थे। लेकिन उनके माता-पिता को ये मंजूर नहीं था।

विज्ञापन

3 of 6
भरत - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसमें 30 से अधिक फिल्में मराठी भाषा में थीं। कुछ गुजराती और कुछ हिंदी की फिल्में। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 'जिगरवाला' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के देखा गया।

4 of 6
भरत - फोटो : सोशल मीडिया
संजय की जब पहली मराठी फिल्म फ्लॉप हुई तो वे मुंबई से नागपुर लौट आए और खेती करने लगे। खेती के काम से ही एक बार मुंबई आए तो उन्हें एक और मराठी फिल्म फिल्म ऑफर हो गई। फिल्म सुपरहिट रही और संजय जोग का करियर चल निकला। 
विज्ञापन

5 of 6
माया बाजार - फोटो : सोशल मीडिया
रामायण में संजय को पहले 'लक्ष्मण' का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने 'रामायण' में खुद से काम करने की इच्छा जताई तो उन्हें 'भरत' का किरदार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भरत - फोटो : ट्विटर
संजय ने 40 की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत का कारण लीवर फेल होना था। भरत के किरदार से घर-घर में मशहूर हो चुके संजय जोग के फैंस को उनके निधन की खबर ने हिलाकर रख दिया था। रामायण खत्म होने के कुछ साल बाद 27 नवंबर 1995 को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें