फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: 90 के गानों पर झूमेंगी करिश्मा कपूर, खोलेंगी अपने को-स्टार्स की पोल

Wed, 14 Jul 2021 06:44 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : Sony Tv
इंडियन आइडल के फिनाले में बस महीना भर बचा है। हर किसी को इस सिंगिंग रियलिटी शो के फिनाले का बेसब्री से इंतजार है। शो के प्रतियोगी अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने और फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस शो में अतिथि के रूप में अब तक फिल्म जगत के कई कलाकार और म्यूजिशियन आ चुके हैं। इस वीकेंड पर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के मंच पर 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा करिश्मा का करिश्मा चलने वाला है। सुपरस्टार करिश्मा कपूर मंच पर ग्रैंड एंट्री लेने वाली हैं।

वीकेंड एपिसोड में चलेगा करिश्मा का जादू

धर्मेंद्र और अनीता राज की जोड़ी के अलावा इस मंच पर वीकेंड के एपिसोड में करिश्मा भी मुख्य अतिथि के रूप में नजर आएंगी। 90 के दशक में अपनी मासूमियत और अभिनय से सबका दिल जीतने वाली करिश्मा कपूर अपनी मौजूदगी से इंडियन आइडल के मंच को रोशन कर देंगी। वीकेंड का एक पूरा एपिसोड मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर ने नाम किया जाएगा। सभी प्रतियोगी सिंगर उनकी ही फिल्मों के मशहूर गानों पर प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। हर अतिथि की तरह करिश्मा कपूर भी सभी प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाते हुए दिखेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : Sony Tv
अपने पुराने दिनों को करेंगी याद

इंडियन आइडल 12 के वीकेंड एपिसोड में करिश्मा कपूर इन प्रतियोगियों की परफॉरमेंस का आनंद लेती हुईं तो दिखेंगी ही लेकिन इसके साथ ही वो अपने फिल्मी सफर के पुराने दिनों को भी याद करती करेंगी। इसके अलावा इस एपिसोड में करिश्मा कपूर अपने सह-कलाकारों के साथ बिताएं पलों और उनसे जुड़ी किस्से-कहानियां भी सुनाती हुईं नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : Sony Tv
करिश्मा लगाएंगी डांस का तड़का

अब करिश्मा सेट पर मौजूद हों और डांस न हो ऐसा कैसे हो सकता है भला। करिश्मा कपूर ने गोविंदा हो या सलमान खान फिल्म जगत में कई सितारों के साथ यादगार गाने दिए हैं। ऐसे में इंडियन आइडल 12 के मंच पर भी वो कंटेस्टेंट्स और जज के साथ अपने गानों पर डांस करती हुई नजर आएंगी। करिश्मा के आने से सिंगिंग रियलिटी शो में चार चांद तो लगेंगे ही साथ ही प्रशंसकों के लिए 90 की कई यादें भी ताजा होंगी। देखना ये दिलचस्प होगा कि करिश्मा किन-किन गानों पर परफॉर्म करती हैं।

4 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Instagram
15 अगस्त को होगा फिनाले
 
जैसे-जैसे इंडियन आइडल 12 का फिनाले पास आ रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों और प्रशंसकों के दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही है। हर प्रशंसक बस यही दुआ और कोशिश कर रहा है कि सिंगिंग रियलिटी शो उनका पसंदीदा प्रतियोगी ही जीते। यह शो 9 महीने से चल रहा है और अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका हैं। महान सिंगर आशा भोसलें ने इस शो की विजेता ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई थी। 15 अगस्त को इस शो का ग्रैंड फिनाले ऑन एयर होगा लेकिन ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी उठाने से पहले इन प्रतियोगियों को कई महत्वपूर्ण कसौटियों से गुजरना होगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशीष कुलकर्णी - फोटो : Instagram
शो में बचे हैं 6 प्रतियोगी
 
फिनाले की रेस के इतना करीब आने के बाद आशीष कुलकर्णी इस सिंगिंग रियलिटी शो से बाहर हो चुके हैं। अब इस शो में सिर्फ छह प्रतियोगी ही बचे हैं, जिसमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और निहाल टैरो ही बचे हुए हैं। बता दें कि आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों के निशाने पर एक बार फिर से जज के अलावा इस शो की प्रतियोगी शनमुख प्रिया आ गईं। लोग सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें