फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Trivedi Death: हमारे बीच नहीं हैं रामायण के ये 9 कलाकार, किसी की ट्रेन से कटकर तो किसी की मुंह के कैंसर से हुई मौत

Wed, 06 Oct 2021 02:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रामायण के किरदार - फोटो : अमर उजाला
रामानंद सागर की रामायण के किरदार इतने खूबसूरत और असरदार थे कि लोग उन्हें अब भी पहचानते हैं, सम्मान देते हैं। रामायण इतना पॉपुलर था कि इसके एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद हैं। इन्ही में से एक थे रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी। अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi Death) का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में अपने उत्कृष्ट अभिनय से न सिर्फ फिल्म जगत पर एक अमिट छाप छोड़ी बल्कि उनका अभिनय लोगों के दिलों में बस गया।

अरविंद त्रिवेदी समेत रामायण के कई ऐसे किरदार हैं जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। कुछ कलाकारों की मौत को बीमारी से हुई तो वहीं कुछ की मौत बेहद ही दुखद परिस्थियों में हुई। चलिए जानते हैं उन किरदारों के बारे में जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 9
दारा सिंह - फोटो : social Media
दारा सिंह- हनुमान
जब भी भगवान राम का जिक्र होता है तो हनुमान का नाम साथ में जरूर लिया जाता है। रामायण में दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था।दारा सिंह ने पहले पहलवानी में शोहरत कमाई और बाद में वे फिल्म और टीवी अभिनेता के तौर पर जाने गए।  84 बरस की उम्र में उन्होंने 12 जुलाई, 2012 को दुनिया छोड़ दी। 7 जुलाई 2012 को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

3 of 9
श्याम सुंदर कलानी - फोटो : Social Media
श्याम सुंदर कालानी- सुग्रीव
रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का कैंसर से साल 2020 में निधन हो गया था। उन्होंने शो में जिस तरह से सुग्रीव का किरदार निभाया वह काबिल-ए-तारीफ है। श्याम सुंदर कलानी ने रामायण के साथ-साथ त्रिमूर्ति, छैला बाबू और हीर रांझा फिल्मों के साथ ‘जय हनुमान’ सीरियल में हनुमान की भूमिका भी निभाई थी।

4 of 9
मंथरा के किरदार में ललिता पवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ललिता पवार- मंथरा
रानी कैकेयी की दासी मंथरा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ललिता पवार की मृत्यु 24 फरवरी 1998 को हो गई थी। वह कैंसर से पीड़ित थीं। हिंदी सिनेमा जगत में जबरदस्त खलनायिका के तौर पर पहचानी जाने वालीं ललिता पवार को आज भी लोग उनके अभिनय से याद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media
मुकेश रावल- विभीषण
रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाने वाले मुकेश रावल की साल 2016 में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।  उनकी मौत बहुत ही दुखद रही। जानकारी के अनुसार वह अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रहे थे। आज भी लोगों के जहन में उनकी सज्जनता से भरी अदाकारी और वक्त वक्त पर श्रीराम को परामर्श देने वाले दृश्य कैद हैं।
विज्ञापन

6 of 9
चंद्रशेखर वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रशेखर वैद्य- राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत
रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता और चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते 16 जून 2021 को निधन हो गया। वह 98 साल के थे। सुमंत अयोध्या के सात मंत्रियों के बाद में आठवें मंत्री थे। लेकिन राजा दशरथ उन्हीं से सलाह लेते थे।
विज्ञापन

7 of 9
मेघनाद - फोटो : सोशल मीडिया
विजय अरोड़ा-मेघनाद
रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार विजय अरोड़ा ने निभाया था। साल 2007 में पेट के कैंसर के चलते वह 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने अपने करियर में 110 फिल्मों और करीब 500 से अधिक सीरियल्स में काम किया।

8 of 9
भरत - फोटो : ट्विटर
संजय जोग-भरत
पर्दे पर जिस तरह अरुण गोविल ने श्री राम का करिदार जीवंत कर दिया उसी तरह संजय जोग ने भरत के किरदार में जान डाल दी थी। 'भरत' का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय जोग की महज 40 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी। उनकी मौत का कारण लीवर फेल होना था। रामायण खत्म होने के कुछ साल बाद 27 नवंबर 1995 को उनका निधन हो गया।

 
विज्ञापन

9 of 9
कुंभकर्ण - फोटो : Youtube
नलिन दवे-कुंभकर्ण
नलिन ने रामायण में रावण के भाई कुंभकर्ण का किरदार निभाया था। नलिन दवे गुजराती फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। नलिन महज 50 साल की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनकी मौत का क्या कारण था इसकी जानकारी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें