नवरात्रि नाइट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'शानदार नवरात्रि नाइट' नाम के इस खास कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान में ‘इंडियन आइडल 12’ के टॉप सिक्स फाइनलिस्ट्स - पवनदीप राजन (विजेता), अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल तौरो और शण्मुखा प्रिया भी अपने सुरों का जादू बिखरेते दिखे। पवनदीप कहते हैं, "मुझे लगा जैसे मैं इंडियन आइडल में वापस लौट रहा हूं क्योंकि हम उसी तरह के परिधानों में थे और हमने वैसे ही गाने गाए, जो हमने इस इवेंट के लिए तैयार किए थे।" पवनदीप के मुताबिक वह और अरुणिता इस कार्यक्रम में छह गाने पेश करने वाले हैं।