फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर्स को अर्शी खान का जवाब: मैं पाकिस्तानी नहीं, भारतीय हूं.... पहचान पत्र भी है

Thu, 19 Aug 2021 02:29 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्शी खान - फोटो : Instagram
बिग बॉस 14 की प्रतियोगी अर्शी खान ने अपनी नागरिकता को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उनका कहना है कि मै भारतीय हूं और मेरे पास भारत सरकार द्वारा अनुमोदित सभी पहचान पत्र हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे अनावश्यक रूप से टारगेट करके ट्रोल किया गया। जिसकी वजह से मेरे काम को भी नुकसान हुआ। मुझे भारत में रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक समझा जा रहा है, जिसके कारण मेरे काम को नुकसान पहुंच रहा है।

अर्शी खान ने कहा कि यह कठिन समय है। लोग मेरी नागरिकता पर सवाल करते हुए मुझे अनावश्यक रूप से निशाना बनाते हैं और ट्रोल करते हैं। वे मुझे भारत में रहने वाली पाकिस्तान की नागरिक समझते हैं। उन्होंने कहा कि इस कंफ्यूजन के कारण कई बार मेरा काम भी प्रभावित हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अर्शी खान - फोटो : Instagram
अर्शी खान ने खुद को पाकिस्तानी समझकर ट्रोल किये जाने को जीवन का दुखद अनुभव बताया। उन्होंने कहा, मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं भारतीय हूं। मेरे पास भारत सरकार द्वारा अनुमोदित सभी पहचान पत्र हैं। मैं पाकिस्तान से नहीं, बल्कि भारत से ही हूं।

 
विज्ञापन

3 of 5
अर्शी खान - फोटो : अर्शी खान
उन्होंने कहा, मैं एक अफगानी पठान हूं, और मेरा परिवार यूसुफ ज़हीर पठान जातीय समूह से संबंधित है। मेरे दादा अफगानिस्तान से चले गए थे और भोपाल में एक जेलर थे। मेरी जड़ें अफगानिस्तान में हैं, लेकिन मैं एक भारतीय नागरिक हूं।

4 of 5
राहुल वैद्य, अर्शी खान, अली गोनी - फोटो : Instagram
इससे पहले अर्शी खान ने अफगानिस्तान में तालिबान के शासन होने पर भी चिंता जताई थी। उनका कहना था 'मैं अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर चिंतित हूं। एक अफगानी पठान होने के कारण ये चीजें मुझे काफी डराती हैं। मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्शी खान - फोटो : अर्शी खान
उनका कहना था कि मैं अफगानिस्तान की महिला नागरिकों को लेकर चिंतित हूं। मैं वहां जन्मी हूं और यदि मैं उनमें से होती...बस इस डर से ही चीख निकल जाती है। मैं काफी दुखी हूं और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही। उन्होंने कहा था कि मैं रिश्तेदारों और दोस्तों से बातचीत भी नहीं कर पा रही हैं, क्योंकि अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें