जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'पिया अलबेला' दर्शकों को काफी लुभा रहा है। इसकी टीआरपी भी तेजी से बढ़ी है। इस सीररियल में एक्टर अक्षय महात्रे लीड रोल प्ले कर रहे हैं। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस सीरियल में अक्षय के अपोजिट शीन दास नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
असल जिंदगी में बेहद शर्मीले अक्षय टीवी शो में हुए न्यूड, तस्वीरें आईं सामने
2 of 5
अक्षय महात्रे
ये सीरियल नए जमाने के विश्वामित्र और मेनका की कहानी है। सीरियल की कहानी के लिए अक्षय ने कुछ ऐसा किया है जिस पर आपको यकीन नहीं होगा। नरेन का किरदार निभा रहे अक्षय सीरियल की कहानी की डिमांड पर न्यूड होने जा रहे हैं। राजश्री प्रोडक्शन पहली बार पहली बार अपने सीरियल में कुछ इतना बोल्ड करने जा रहा है।
विज्ञापन
असल जिंदगी में बेहद शर्मीले अक्षय टीवी शो में हुए न्यूड, तस्वीरें आईं सामने
3 of 5
अक्षय महात्रे
शो में अक्षय एक स्प्रिचुअल पर्सन बने हैं। जो घर में ही नेकेड होते दिखाए जाएंगे। उनके पैरेंट्स और पूजा उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे लेकिन रोक नहीं पाएंगे। इस बारे में अक्षय ने बताया, 'अपनी पूरी जिंदगी मैंने टी-शर्ट तक नहीं उतारी। मैं बहुत शर्मीला हूं। इसलिए मेरे लिए ये करना काफी मुश्किल था।'
असल जिंदगी में बेहद शर्मीले अक्षय टीवी शो में हुए न्यूड, तस्वीरें आईं सामने
4 of 5
अक्षय महात्रे
अक्षय ने आगे कहा, 'जब सूरज सर ने मुझसे ऐसा करने को कहा तो मैंने उनकी बात को मजाक में लिया। जबकि वो अपने सीरियल में कभी किस तक नहीं दिखाते। उनके सीरियल में ऐसा होने जा रहा था। शूटिंग से पहले मैं काफी नर्वस था। न्यूड होते वक्त मैं बहुत शर्मा रहा था जबकि उस समय कोई भी सेट पर नहीं था।'
असल जिंदगी में बेहद शर्मीले अक्षय टीवी शो में हुए न्यूड, तस्वीरें आईं सामने
5 of 5
अक्षय महात्रे
शो में अक्षय एक ऐसे इंसान बने हैं जो अपने शरीर को महत्व नहीं देते। अक्षय ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि टीवी पर कितना दिखाया जाएगा लेकिन मैंने अपना बेस्ट दिया है।' नेकेड अक्षय की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। अक्षय के लिए ये शॉट देना बहुत मुश्किल था लेकिन उन्होंने बहुत बहादुरी से ऐसा किया।