फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा के टॉपलेस लुक के बाद श्वेता तिवारी की बेटी ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, चर्चा में हैं तस्वीरें

Tue, 03 Mar 2020 04:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kiara Advani and Palak Tiwari - फोटो : Instagram
डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी सुर्खियों में रही थीं। अभिनेत्री ने केले के पत्ते से अपने आपको ढका हुआ था। कियारा के इसी फोटोशूट के बाद अब टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने भी बोल्ड फोटोशूट करवाया है। पलक के इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Palak Tiwari - फोटो : Instagram
पलक तिवारी ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। पलक की ये तस्वीरें फोटोग्राफर क्रिस राठौर ने खींची हैं। तस्वीरों में पल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पलक के इस फोटोशूट में कियारा के फोटोशूट की झलक मिल रही है। पलक इन तस्वीरों में अपने आपको पत्तों के पीछे छुपाती हुई दिखीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Palak Tiwari - फोटो : Instagram
श्वेता तिवारी की बेटी पलक अपनी तस्वीरों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिन पहले पलक के डेब्यू की खबरें आई थीं लेकिन वो झूठी निकलीं। इससे पहले पलक अपने मामा की शादी में दिखी थीं। इस शादी में पलक ने पीच कलर की गाउन पहनी थी जबकि श्वेता ने गुलाबी रंग की। 
 

4 of 5
shweta tiwari - फोटो : social media
श्वेता ने अपनी बेटी के साथ फोटोशूट भी करवाया। तस्वीरें पोस्ट करते हुए श्वेता ने लिखा था, 'भाई की शादी ।' तस्वीरें देख लगा कि श्वेता के भाई की शादी क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई। श्वेता की भाभी सफेद गाउन पहने दिखी थीं। श्वेता की भाभी का नाम यास्मीन शेख है। इससे पहले उन्होंने हल्दी की तस्वीरें शेयर की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
हल्दी सेरेमनी में श्वेता ने हल्के ऑरेंज रंग का लहंगा पहना था। जबकि पलक और यास्मीन ने पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस कैरी की थी । एक अन्य तस्वीर में श्वेता तिवारी के माता-पिता भी नजर आए। तस्वीर में पलक तिवारी के चेहरे पर भी हल्दी लगी हुई दिखी थी।

सलमान का ऑफर ठुकराने वाली श्रद्धा की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, गोविंदा की फिल्मों से सीखी एक्टिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें