'द कपिल शर्मा शो' इस हफ्ते काफी खास होने वाला है। 90 के दशक की कई पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं। इस हफ्ते निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' के सितारे अरुण गोविल, दीपिका चिखलिआ और सुनील लहरी पहुंचेंगे। तीनों सितारे दर्शकों से अपनी कई यादें शेयर करेंगे।