'स्त्री 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये साल बॉलीवुड फिल्मों के लिए अब तक उतना बेहतर नहीं रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म कर सकती है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का हाल में ही ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिससे साफ हो गया था कि फिल्म में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।