फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Trailer: 'स्त्री 2' का ट्रेलर रिलीज, चंदेरी पर आई नई मुसीबत तो पहले से ज्यादा खौफनाक नजर आई 'स्त्री'

Thu, 18 Jul 2024 02:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
वर्ष 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल 'स्त्री 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर व्याप्त सूखे से यह फिल्म निजात दिलाने में मदद कर सकती है। फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। आज गुरुवार को इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार चंदेरी के सामने नई मुसीबत आई है। इस बार आतंक स्त्री का नहीं, बल्कि सरकटे का होगा।
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : एक्स @Shraddha
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पकंज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्त्री 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार स्त्री चली गई है, लेकिन सरकटे आया है। राजकुमार राव सहित पूरा चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक में फंसा दिखा है और अपने बचाव के रास्ते खोज रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर
ट्रेलर की शुरुआती दृश्यों में घना अंधेरा छाया है। बैकग्राउंट में पंकज त्रिपाठी की आवाज आ रही है, 'स्त्री जा चुकी है। लेकिन, चंदेरी पुराण के खोए पन्नों में साफ-साफ लिखा था कि स्त्री के जाते ही वो आएगा'। सवाल आता है, 'कौन आएगा'?  जवाब है, 'वही जिसने उस वेश्या को मारकर स्त्री बनाया था। जिसे इतिहास सिर्फ एक नाम से जानता है'। 
Anant-Radhika Wedding: अनंत को दामाद के रूप में पाकर खुश हैं राधिका के माता-पिता, कहा- हमें राम मिल गए हैं

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद स्क्रीन पर लिखा दिखाई देता है, 'सरकटे का आंतक'। लोग पूछते हैं, 'सरकटे के बारे में हम क्या जानते हैं?' सरकटे का सिर कटा हुआ है। चंदेरीवासियों में स्त्री के साथ-साथ सरकटे का खौफ है। लेकिन, हॉरर के इस तड़के के बीच कॉमेडी के भी छींटे हैं'। स्त्री बनीं श्रद्धा कपूर खौफनाक अंदाज में नजर आई हैं। गांववालों के मासूम सवाल हैं। सरकटे से बचने के लिए गांव वाले तरह-तरह की तरकीब खोजते हैं। गांववालों को रास्ता मिल जाता है और इस तरह सरकटे का सामना स्त्री से होता है। 
Richa Chadha-Ali Fazal: ऋचा-अली के आंगन में गूंजी किलकारी, कपल ने किया बिटिया का स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
श्रद्धा कपूर ने पोस्ट साझा कर ट्रेलर लॉन्च की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'ये रहा ट्रेलर! भारत का सबसे प्रतीक्षित गैंग चंदेरी के नए आतंक से लड़ने के लिए वापस आ गया है! इस साल की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म देखने के लिए तैयार रहिए'। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें