इस साल की जन्माष्टमी कुछ खास होने वाली है। कान्हा के जन्मदिन से पहले ही यहां मुंबई में उनकी लीलाओं की एक अद्भुत झांकी देश के अपनी तरह के अनोखे सांस्कृतिक केंद्र में सजने वाली है। इसकी तैयारियों में हिंदी फिल्म जगत के प्रसून जोशी से लेकर नीता लुल्ला और सचिन-जिगर जैसे दिग्गज कलाकार महीनों से लगे हुए हैं। भगवान श्रीकृष्ण पर दुनिया में अपनी तरह के इस पहले सोप ओपेरा ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ का पहला मंचन 15 अगस्त की संध्या को होने जा रहा है।