फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 56:‘स्त्री 2’ का जलवा बरकरार, गिने-चुने कदमों की दूरी पर 600 करोड़ का लक्ष्य

Thu, 10 Oct 2024 12:05 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए इतिहास रचा है। यह फिल्म साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 56 दिन हो गए और अब भी बॉक्स ऑफिस पर यह धमाल मचाए हुए हैं। इस फिल्म का खूमार दर्शकों पर यूं चढ़ा की इसे लोगों ने सिनेमाघरों में जाकर कई बार देखा। फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस गिने-चुने कदमों की दूरी पर है। आइए जानते हैं इसने 56वें दिन कितनी कमाई की।

 
विज्ञापन

2 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
‘स्त्री 2’ ने हिंदी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। एक शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखते हुए 141.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
Devara BO Collection: देवरा की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, 13वें दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर कौशिक के निर्देशन में 60 करोड़ में बनी इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे हफ्ते में इसने 36.1 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते में 24.65 करोड़ रुपये, छठे हफ्ते में 18.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सातवें सप्ताह में इसने कुल 9.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

 

4 of 5
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने अपनी गति बरकरार रखते हुए 51वें दिन 50 लाख रुपये, 52वें दिन 90 लाख रुपये, 53वें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये, जोड़े। वहीं, 54वें दिन 44 लाख रुपये और 55वें दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके 56वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 45 लाख का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने कुल 596 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब यह 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस चंद कदम की दूरी पर रह गई है। 
JIGRA SCREENING: 24 घंटे भी नहीं टिका करण का स्पेशल स्क्रीनिंग न करने का एलान, आलिया ने सासू संग देखी ‘जिगरा’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें