फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIGRA SCREENING: 24 घंटे भी नहीं टिका करण का स्पेशल स्क्रीनिंग न करने का एलान, आलिया ने सासू संग देखी ‘जिगरा’

Wed, 09 Oct 2024 10:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट बहन शाहीन और सास नीतू के साथ 'जिगरा' की स्क्रीनिंग में पहुंचींं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार की शाम करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्व मेहता ने एक चिट्ठी जारी की। इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने बताया कि ‘जिगरा’ का अब रिलीज से पहले कोई शो फिल्म समीक्षकों या मीडिया से जुड़े दूसरे लोगों के लिए नहीं होगा। हालांकि, उनका यह निर्णय 24 घंटे भी नहीं टिक पाया और बुधवार की शाम को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कई सितारों ने शिरकत की। आइए जानते हैं कौन-कौन से कलाकार इसमें शामिल हुए।

 
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट बहन शाहीन भट्ट के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म ‘जिगरा’ की स्क्रीनिंग देखने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ पहुंची। दोनों बहने बेहद की खूबसूरत लग रही थीं, आलिया भट्ट की फिल्म की स्क्रीनिंग देखने उनकी सास नीतू कपूर भी पहुंचीं।
SSMB29: महेश बाबू-एस एस राजामौली की फिल्म पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन

3 of 7
करण जौहर और अपूर्व मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्क्रीनिंग में शामिल होने अपूर्व मेहता और करण जौहर भी पहुंचे।

 

4 of 7
खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जिगरा' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने खुशी कपूर पहुंची, इस दौरान वह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। स्क्रीनिंग में अभिनेत्री राधिका मदान भी पहुंची। इस दौरान वह काफी स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने खुद को व्हाइट टॉप और ग्रे जींस में स्टाइल किया था।
 
विज्ञापन

5 of 7
वेदांग रैना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विशेष स्क्रीनिंग में ‘जिगरा’ के अभिनेता वेदांग रैना को भी स्पॉट किया गया। इस दौरान वेदांग ने स्पेशल टी शर्ट भी पहन रखी थी। वेदांग की टी-शर्ट पर ‘वसन बाला की चौथी फिल्म जिगरा’ लिखा था। वेदांग रैना ने पोज देते हुए अपनी टी-शर्ट की ओर इशारा करते हुए दिखाया।

 
विज्ञापन

6 of 7
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘जिगरा’ की स्क्रीनिंग में शामिल होने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी पहुंचीं और अभिनेत्री ने प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज किया। इस दौरान उन्होंने खुद को सफेद टी-शर्ट में स्टाइल किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिमन्यु दसानी और आकांशा रंजन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में भाग्यश्री के बेटे अभिनेता अभिमन्यु दसानी भी पहुंचे। वहीं, स्क्रीनिंग में शामिल होने अभिनेत्री आकांशा रंजन कपूर भी पहुंचीं।
Devara BO Collection: देवरा की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, 13वें दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें