फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Horror Films: डर से रूह कंपा देंगी साउथ की ये बेहतरीन हॉरर फिल्में, अब कतार में शामिल होगी 'कंचना 4'

Sat, 08 Jun 2024 05:07 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
साउथ फिल्में - फोटो : एक्स
साउथ फिल्मों का खुमार दर्शकों के बीच खूब छाया रहता है। साउथ की सभी जॉनर की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आने वाले महीनों में साउथ की कई दमदार एक्शन से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली हैं तो वहीं, दर्शकों को हॉरर-थ्रिलर फिल्में भी खूब पसंद आई हैं। हाल ही में साउथ अभिनेता राघव लॉरेंस ने अपनी ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म 'कंचना' फ्रेंचाइजी के चौथे भाग का एलान किया है। 'कंचना 4' के जरिए एक बार फिर दर्शकों के बीच दहशत फैलेगी। ऐसी कई साउथ की हॉरर फिल्में हैं, जिन्हें देख आपकी रूह कांप जाएगी। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
कंचना - फोटो : यूट्यब
कंचना
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं 'कंचना' फ्रेंचाइजी की। अभिनेता राघव लॉरेंस के निर्देशन और अभिनय वाली कंचना एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो भूतों से बहुत डरता है, लेकिन अचानक एक दिन उसमें बदलाव होने लगते हैं और वह लड़कियों की तरह व्यवहार करने लगता है। इस फिल्म में जबरदस्त हॉरर सीन के साथ कॉमेडी भी है। फिल्म के तीन भाग रिलीज हो चुके हैं और सभी को खूब पसंद किया गया। हिंदी में यह फिल्म यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। साथ ही यह ओटीटी पर भी मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 8
अरुंधति-एक अनोखी कहानी - फोटो : एक्स
अरुंधति-एक अनोखी कहानी
इस लिस्ट में अगली फिल्म है 'अरुंधति: एक अनोखी कहानी'। साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'अरुंधति' एक जबर्दस्त हॉरर ड्रामा है। यह फिल्म जहां आपको डर और खौफ के साथ दमदार ड्रामा का भी मजा देगी, वहीं इसमें नारी शक्ति के महत्व को भी दिखाया गया है।  फिल्म में अभिनेता सोनू सूद ने खलनायक का किरदार अदा किया है। इसके कुछ सीन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।

4 of 8
राजमहल - फोटो : एक्स
राजमहल
इस लिस्ट में अगली फिल्म राजमहल है। इस फिल्म में एक परिवार अपना पुश्तैनी मकान, जो राजमहल जैसा है, उसे बेचने के लिए होमटाउन वापस लौटता है। इसी घर में उनके साथ अजीबोगरीब सी घटनाएं घटने लगती हैं। यह फिल्म एक पल हंसाती है तो अगले ही पल बेहद डरावने सीन के साथ चौंका देती है। फिल्म में भरपूर कॉमेडी का भी डोज है।
विज्ञापन

5 of 8
माया - फोटो : एक्स
माया
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म माया में नयनतारा मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि, माया की कहानी में कुछ नया नहीं है लेकिन फिल्म में आपको अंत तक बांधे रखने की क्षमता है। इसका निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया है।
विज्ञापन

6 of 8
काशमोरा - फोटो : एक्स
काशमोरा
काशमोरा भी साउथ की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक है। साल 2016 में रिलीज हुई इस हॉरर में एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाया गया है, जो तांत्रिक बनकर लोगों से पैसे ठगता है और एक दिन खुद भूतिया महल में फंस जाता है। तमिल भाषा में बनी यह फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है। इसे भी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। फिल्म में अभिनेता कार्ती मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन

7 of 8
यू टर्न - फोटो : एक्स
यू टर्न
यू टर्न भी साउथ की हॉरर फिल्म है। पवन कुमार द्वारा लिखित और निर्मित एक कन्नड़ भाषा की फिल्म है, जिसमें सुपर नैचुरल पावर दिखाई गई हैं। फिल्म में श्रद्धा श्रीनाथ ने मुख्य भूमिका अदा की है। साथ ही इसमें सामंथा रुथ प्रभु भी हैं। यह एक युवा रिपोर्टर की कहानी है, जिसमें यातायात नियम तोड़ने वाले मोटर चालकों की यकायक मौत होने लगती है।
विज्ञापन

8 of 8
भागमती - फोटो : एक्स
भागमती
अनुष्का शेट्टी अभिनीत हॉरर थ्रिलर तेलुगू फिल्म 'भागमती' भी आप अकेले नहीं देख पाएंगे। अनुष्का फिल्म में आईएएस ऑफिसर के किरदार में हैं। उन्हें जेल में भी दिखाया गया है और उन पर प्रेतात्मा का साया भी देखने को मिलता है। फिल्म को दिलचस्प बनाने वाला हर मसाला इसमें मौजूद है। दर्शक फिल्म के कई दृश्यों को देख डर के मारे कांप जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें