फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Host on OTT: दर्शको को मिला भरपूर मनोरंजन, जब ओटीटी पर मेजबान बने ये सितारे

Sat, 08 Jun 2024 04:20 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी अब एक बड़ा मंच बन चुका है, जिस पर बड़े से बड़े सितारे भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे उन ओटीटी शोज की, जिनमें बड़े-बड़े सितारे मेजबानी करते नजर आए। 
विज्ञापन
1 of 6
ओटीटी पर मेजबान बने ये सितारे - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
ओटीटी इन दिनों मनोरंजन का एक अहम केंद्र बनता जा रहा है। कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों से उतरते ही ओटीटी पर उपलब्ध हो जा रही हैं। फिल्मों के अलावा मनोरंजक वेब सीरीज से भी ओटीटी की लोकप्रियता बढ़ी है। घर बैठे मिल रहे मनोरंजन के भंडार से दर्शकों को ओटीटी काफी पसंद आ रहा है। ओटीटी अब एक बड़ा मंच बन चुका है, जिस पर बड़े से बड़े सितारे भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे उन ओटीटी शोज की, जिनमें बड़े-बड़े सितारे मेजबानी करते नजर आए। 
बेटी राहा के नाम का टैटू फ्लॉन्ट करते दिखे रणबीर कपूर
विज्ञापन

2 of 6
'बिग बॉस' ओटीटी 3 में अनिल कपूर - फोटो : जियो सिनेमा इंस्टाग्राम
'बिग बॉस ओटीटी 3' - अनिल कपूर 
ओटीटी पर इस वक्त मेजबान की भूमिका में सबसे ताजा उपस्थिति है अभिनेता अनिल कपूर की। फाइटर अभिनेता इस बार 'बिग बॉस' ओटीटी के सीजन 3 की मेजबानी करते नजर आने वाले हैं। बिग बॉस दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शोज में से एक है। हर सीजन ये शो काफी चर्चा बटोरता है। इस बार शो के साथ अनिल भी जुड़ गए हैं। दर्शकों के लिए यह अनुभव काफी नया होने वाला है, क्योंकि अनिल पहली बार इस तरह के किसी शो की मेजबानी कर रहे हैं। यह शो जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाला है। हर बार की तरह शो के निर्माताओं को उम्मीद है कि इस बार भी शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। 
Sharvari Wagh: इस मामले में एक जैसी हैं आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी, ‘मुंजा’ अभिनेत्री ने किया खुलासा
 
विज्ञापन

3 of 6
'धवन करेंगे शो' - फोटो : जियो सिनेमा इंस्टाग्राम
'धवन करेंगे'- शिखर धवन 
क्रिकेट मैदान में धमाल मचाने के बाद भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने हाल में ही अपने चैट शो धवन करेंगे के साथ मनोरंजन जगत में एंट्री की है । यह शो पिछले महीने 20 मई को जियो सिनेमा पर प्रीमियर हुआ था। शो में शिखर धवन मेजबान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके इस शो पर फिल्म, खेल, अध्यातम और व्यवसाय से संबंधित कई मशहूर हस्तियों नजर आ रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ शिखर धवन की मस्ती देखने को मिली थी। इस दौरान अक्षय ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई मजेदार खुलासे किए थे। शो के अब तक तीन एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 
Nandamuri Balakrishna: बालकृष्ण की आगामी फिल्म पर आया अपडेट, इस फिल्म के दूसरे भाग का जल्द हो सकता है एलान

4 of 6
'ग्रेट इंडियन कपिल शो' - फोटो : नेटफ्लिक्स इंस्टाग्राम
'ग्रेट इंडियन कपिल शो'- कपिल शर्मा 
कपिल शर्मा मनोरंजन जगत के जाने माने चेहरा हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन किया है। हाल में ही उनका नया शो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ था। द 'ग्रेट इंडियन कपिल शो' में वह बतौर मेजबान फिल्म और खेल जगत के कई मशहूर सितारों की मेजबानी करते दिखे थे। इस दौरान शो में मौजूद उनके अन्य साथियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। शो में कपिल के अलावा सुनील ग्रोवर, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक आदि कलाकार नजर आए थे। 
Bollywood Actor: एक ही फिल्म में तीन किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, लिस्ट में शाहरुख का नाम भी हैं शामिल
विज्ञापन

5 of 6
'कॉफी विद करण' में करण जौहर - फोटो : करण जौहर इंस्टाग्राम
'कॉफी विद करण' - करण जौहर
करण जौहर हिंदी सिनेमा के बेहद मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। फिल्मों के अलावा वह कई रियलिटी शोज में भी नजर आते हैं। उनका एक चैट शो काफी मशहूर है, जिसका नाम 'कॉफी विद करण' है। इस शो में वह मनोरंजन जगत के सितारों की मेजबानी करते नजर आते हैं। इस शो का हर सीजन किसी ना किसी वजह से विवादित हो जाता है। शो में करण अक्सर अपने मेहमानों से विवादास्पद सवाल पूछते नजर आते हैं। यह शो डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होता है। 
Ramoji Rao: मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे रामोजी राव, पद्म विभूषण समेत कई पुरस्कारों से हो चुके थे सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'बिग बॉस; ओटीटी 2 में सलमान खान - फोटो : जियो सिनेमा इंस्टाग्राम
'बिग बॉस ओटीटी 2' - सलमान खान 
बिग बॉस टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में से एक है। इस शो के ओटीटी संस्करण को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस शो के पहले ओटीटी सीजन की मेजबानी मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने की थी। इसके बाद शो का अगला सीजन साल 2023 में जियो सिनेमा पर प्रसारित हुआ था। शो की मेजबानी 'सिकंदर' अभिनेता सलमान खान ने की थी। शो को दर्शको का जबर्दस्त प्यार मिला था। मेजबान सलमान खान और शानदार प्रतिभागियों की वजह से यह सीजन काफी लोकप्रिय रहा था। 
Panchayat 3: रिंकी ने कास्टिंग निर्देशकों से की गुजारिश, बोलीं- कृपया मुझे वकील और पुलिस ऑफिसर के रोल दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें