फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashoda Box Office Collection: दूसरे दिन भी सामंथा का जलवा बरकरार, 'यशोदा' ने शनिवार को कमाए इतने करोड़

Sat, 12 Nov 2022 08:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' ने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआती की है। ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन के बाद अब दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 
Shahrukh Khan: घंटे भर पूछताछ और सात लाख का जुर्माना, शाहरुख को एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया? टाइमलाइन में जानें
विज्ञापन

2 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को इस फिल्म ने 3.06 करोड़ का बिजनेस किया था। जिसमें तेलुगू भाषा में फिल्म ने सबसे ज्यादा 2.7 करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं, अब फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 4 करोड़ की कमाई की है। दो दिनों को मिलाकर फिल्म का अब कुल कलेक्शन 7.06 करोड़ हो गया है। 
CAT Release Date: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी रणदीप हुड्डा की 'कैट', क्राइम और सस्पेंस का लगेगा तड़का
विज्ञापन

3 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
30-35 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म इसी शुक्रवार यानी 11 नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म की दो दिन की अच्छी कमाई मेकर्स के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स की भी काफी सराहना मिली है। समीक्षकों ने सामंथा के साथ फिल्म के निर्देशक हरीश नारायण और के. हरिशंकर की भी जमकर तारीफ की है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो वीकएंड पर यह फिल्म अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रहेगी और इसके हिट होने की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाएंगी। 
Shahrukh Khan: कस्टम ने शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, सात लाख का जुर्माना भी लगाया, जानें पूरा मामला
विज्ञापन

4 of 4
यशोदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सामंथा 'शकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। यह पीरियड ड्रामा फिल्म कालिदास के मशहूर नाटक 'शकुंतला' पर आधारित होगी। इसके अलावा वह 'कुशी' में भी काम कर रही हैं। फिल्म में उनके को-स्टार विजय देवरकोंडा हैं। फिल्म के अलावा अगर ओटीटी की बात करें तो एक्ट्रेस 'फैमिली मैन 2' के बाद जल्द ही 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण में भी काम करती दिखेंगी।
Bipasha Basu Baby: बिपाशा-करण सिंह के आंगन में आई 'लाडली', शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें