फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashoda Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'यशोदा' की अच्छी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Fri, 11 Nov 2022 10:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'यशोदा' फैंस के लंबे इंतजार के आखिरकार रिलीज हो ही गई। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे देखकर दर्शकों में फिल्म को लेकर बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म में सामंथा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त फाइट सीन दिए हैं। इस बीच फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि पहले दिन कितनी कमाई की है। 
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में एंट्री करेंगे कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि, अक्षय को करेंगे रिप्लेस?
विज्ञापन

2 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
11 नवंबर (शुक्रवार) को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन अच्छा बिजनेस किया है। 30-35 करोड़ के बजट में बनी सामंथा की इस फिल्म के ओपनिंग डे के आंकड़े मेकर्स के लिए राहत भरी खबर लेकर आए हैं। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
Shah Rukh Khan: दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, शाहरुख खान ने खास अंदाज में दी बधाई
विज्ञापन

3 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की यह कमाई सभी भाषाओं के आंकड़ों को मिलाकर है। शुक्रवार की अच्छी कमाई के बाद अब शनिवार और रविवार पर फिल्म का पूरा भविष्य टिका हुआ है। अगर यह फिल्म वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन करती है तो इसके हिट होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
Uunchai Movie Review: अमिताभ बच्चन की दमदार अदाकारी, दोस्ती की मिसाल पेश करती फिल्म 'ऊंचाई'
विज्ञापन

4 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन हरीश नारायण और के. हरिशंकर ने किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वह 'शकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। यह पीरियड ड्रामा फिल्म कालिदास के मशहूर नाटक शकुंतला पर आधारित होगी। इसके अलावा वह 'कुशी' में भी काम कर रही हैं। फिल्म में उनके को-स्टार विजय देवरकोंडा हैं। फिल्म के अलावा अगर ओटीटी की बात करें तो एक्ट्रेस 'फैमिली मैन 2' के बाद जल्द ही 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण में भी काम करती दिखेंगी।
Uunchai Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही है अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई', कहा- यह आपको रुलाएगी और हंसाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें