फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr. Bachchan: कब रिलीज होगी रवि तेजा की मिस्टर बच्चन? इस तारीख को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें

Sun, 21 Jul 2024 10:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मिस्टर बच्चन' - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
मास महाराजा के नाम से फैंस के बीच मशहूर रवि तेजा अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता जल्द ही मिस्टर बच्चन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। 
Richa Chadha: ऋचा की बेटी की पहली झलक पर सेलेब्स ने बरसाया प्यार, प्रियंका चोपड़ा-दीया मिर्जा-तब्बू ने दी बधाई
 
विज्ञापन

2 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता बनी हुई है। इस बीच मिस्टर बच्चन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्मी गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्मों की रिलीज की तारीखों पर फैसला कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डिजिटल अधिकार हासिल करने वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म चाहता है कि यह  फिल्म स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत पर रिलीज हो। रवि तेजा की यह आगामी फिल्म अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड का आधिकारिक रीमेक है। 

4 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शूटिंग खत्म होने के बाद फिलहाल, निर्माता मिस्टर बच्चन के पोस्ट प्रोडक्शन के कामों में व्यस्त हैं। फिल्म की पहली झलक और इसके पहले गाने को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। माना जा रहा है कि दर्शकों के दिलों में यह फिल्म अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
निर्माताओं के हाल ही में जानकारी दी थी कि वे लोगों को सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़े अपडेट नियमित रूप से देते रहेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की रिलीज का आधिकारिक एलान हो सकता है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, विलेन के रूप में जगपति बाबू नजर आने वाले हैं। मिकी जे मेयर ने इस फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है।
Taha Shah Badussha: संजय लीला भंसाली से रिजेक्ट हुए थे ताहा शाह, फिर ऐसे मिली 'हीरामंडी' में ताजदार की भूमिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें