अभिनय की इस चकाचौंध दुनिया में हर कोई नंबर वन बनना चाहता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या साउथ इंडस्ट्री हर जगह खुद को बेहतर दिखाने की होड़ लगी रहती है। आपने बॉलीवुड में तो कई ऐसे सेलेब्स को देखा होगा, जिनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है और वह लगातार एक दूसरे से भिड़ते रहते हैं। इस कारनामे में साउथ इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। साउथ सितारे आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। फिल्मी सितारे ही नहीं, इनके फैंस भी अपने-अपने स्टार को नंबर वन की कुर्सी दिलाने के लिए भिड़े रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ के उन सितारों के बारे में, जो एक दूसरे के दुश्मन हैं। भले ही ये सितारे एक दूसरे को दोस्त बताते हैं, लेकिन उनके फैंस ऐसा नहीं मानते हैं। वह अपने पसंदीदा सितारे को सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।