राजामौली द्वारा निर्देशित और साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' ने देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई है। 'आरआरआर' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड को अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। एक तरफ जहां, जूनियर एनटीआर और रामचरण की खूब तारीफ हो रही हैं, वहीं अब वह दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। दरअसल, राम चरण और जूनियर एनटीआर अमेरिका में अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग के बाद राजामौली और जूनियर एनटीआर और रामचरण ने मीडिया को इंटरव्यू भी दिया। उनके इस इंटरव्यू की एक क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो के चलते जूनियर एनटीआर और राम चरण को काफी ट्रोल किया जा रहा है।