मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूके में वह करीब दो हफ्ते बिताएंगे। फिल्मी गलियारों में हो रही चर्चाओं की मानें तो राम चरण केवल छुट्टियां मनाने के लिए लंदन नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह प्रतिष्ठित मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपने मोम के पुतले के लिए नाप भी देंगे।
हालांकि, इसको लेकर राम चरण की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले मैडम तुसाद में प्रभास, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन की मोम की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो लंदन से लौटने के बाद चरण अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए अपनी भूमिका की तैयारी शुरू कर देंगे। इस फिल्म का निर्देशन उप्पेना फेम बुची बाबू सना करेंगे। दशहरा के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी हैं। इस फिल्म को अपने संगीत से सजाने की जिम्मेदारी दिग्गज संगीतकार एआर रहमान को सौंपी गई है। Raayan Trailer: धनुष की 50वीं फिल्म 'रायन' का ट्रेलर जारी, गैंगस्टर ड्रामा की झलकियों ने किया उत्साहित