फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAX Teaser: दमदार है फिल्म 'मैक्स' का टीजर, एक्शन अवतार में नजर आए किच्चा सुदीप

Tue, 16 Jul 2024 04:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैक्स - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
किच्चा सुदीप के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म की झलक देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस को तोहफा देते हुए निर्माताओं ने उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म मैक्स का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है। विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनी इस कन्नड़ फिल्म में किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
COCAINE: अभिमन्यु सिंह की फिल्म में आलोक पांडे को मिला दमदार किरदार, नशे के सबसे बड़े कारोबार का होगा खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
मैक्स - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
उनके अलावा इस फिल्म में तेलुगु अभिनेता सुनील, प्रमोद शेट्टी, वरलक्ष्मी सरथकुमार, संयुक्ता हॉर्नड, सुक्रथा वागले और अनिरुद्ध भट भी हैं। 16 जुलाई को रिलीज हुआ फिल्म का यह टीजर हुए एक मिनट और छह सेकंड का है। इसमें कन्नड़ सुपरस्टार दमदार एक्शन अवतार में नजर आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मैक्स - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म की झलक देखने के बाद  एक्शन-थ्रिलर के शौकीनों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। टीजर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें एक्शन के साथ  लोगों को भरपूर ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
Bad Newz: तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल के इंटीमेट सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इतनी अवधि के हैं सारे सीन

4 of 5
मैक्स - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
टीजर में किच्चा सुदीप के एक्शन सीन की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। महज कुछ ही घंटों में फिल्म के कन्नड़ संस्करण वाले टीजर ने चाल लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। वहीं, हिंदी भाषा में फिल्म के टीजर को एक लाख 80 हजार बार देखा जा चुका है। इस फिल्म का संगीत बी अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैक्स - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वहीं, छायांकन शेखर चंद्रा ने किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो किच्चा सुदीप को आखिरी बार बड़े पर्दे पर विक्रांत रोणा नाम की फिल्म में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता से गदगद कमल हासन, वीडियो साझा कर दूसरे भाग पर दी दिलचस्प जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें