फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' के निर्देशक का बड़ा खुलासा, बताया- क्यों फिल्म रिलीज करने में हुई देरी

Mon, 25 Sep 2023 06:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हॉरर ड्रामा 'चंद्रमुखी' का सीक्वल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। पी. वासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राघव लॉरेंस और कंगना रणौत मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पहले 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के निर्देशक ने कथित तौर पर खुलासा किया कि फिल्म को रिलीज करने में आखिर किस वजह से देरी हुई। 
Mumbai Diaries 2: 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का दमदार पोस्टर जारी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सीरीज
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : social media
 पी. वासु ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के 450 शॉट्स गायब हो गए, जिसके कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई। निर्देशक ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि फुटेज गायब है तो उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि वह हैरान थे और लगभग 150 तकनीशियन 4 दिनों तक फिल्म के शॉट्स की तलाश कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें यह मिल गया। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वे समय पर शॉट्स को संपादित नहीं कर पाए, जिसके कारण फिल्म की रिलीज में 15 दिनों की देरी हुई।

4 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
 'चंद्रमुखी 2' में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं और राघव लॉरेंस वेट्टैयान राजा के किरदार में दिखेंगे। वडिवेलु प्रीक्वल में मुरुगेसन के रूप में अपनी स्पिन-ऑफ भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। रजनीकांत स्टारर पहले भाग में उनके किरदार को काफी सराहा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की अगली कड़ी इस कहानी पर केंद्रित है कि कैसे चंद्रमुखी वेट्टैयान राजा के राज्य में एक दरबारी नर्तकी बन गई। फिल्म के बाकी कलाकारों में रशिका सरथकुमार, महिमा नांबियार, लक्ष्मी मेनन और सृष्टि डांगे शामिल हैं। फिल्म का संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है।
Jaane Jaan: 'मुझे उस वक्त बहुत शर्म आ रही थी', जानें जां में करीना संग डांस करने पर बोले विजय वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें