सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
दरअसल, सलमान खान के प्रशंसक इस फिल्म के सीक्वल से जुड़ी खबरों और जानकारियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान अपनी धमाकेदार फिल्म 'किक' के सीक्वल में डेविल उर्फ देवी लाल सिंह की भूमिका में वापसी करेंगे । इस मनोरंजक एक्शन फिल्म का निर्देशन करने वाले साजिद नाडियाडवाला 2025 में 'किक 2' को फ्लोर पर लाने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, इस बारे में अभिनेता या निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।