शिव शक्ति-तप त्याग तांडव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक ‘शिव शक्ति - तप त्याग तांडव’ प्रेम, कर्तव्य और बलिदान की महागाथा है। इस धारावाहिक में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे अभिनेता राम यशवर्धन कहते हैं, 'भगवान शिव और देवी पार्वती का पवित्र मिलन ब्रह्मांड के लिए बहुत महत्व रखता है। यह न केवल प्रेम का प्रतीक है, बल्कि निर्माता और पालनकर्ता के बीच के संतुलन का भी प्रतीक है। कई लोगों ने इस दिव्य दृश्य को परदे पर रीक्रिएट करने में योगदान दिया है, और मैं उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। विवाह के सीक्वेंस की तैयारी करने के दौरान शो की पूरी टीम ने इस महागाथा की सांस्कृतिक बारीकियों पर और भी गहराई से ध्यान दिया है।'