फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaitaan First Weekend Collection: माधवन और देवगन का आज असली इम्तिहान, इस लिस्ट में सातवीं पोजीशन पर ‘शैतान’

Mon, 11 Mar 2024 11:44 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शैतान - फोटो : अमर उजाला
अरसे से एक अच्छी हॉरर फिल्म देखने का इंतजार करते रहे हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने अजय देवगन और आर माधवन अभिनीत फिल्म ‘शैतान’ को रिलीज के पहले तीन दिन खूब प्यार दिया है। वीकएंड पर फिल्म देखने के शौकीनों ने इसकी जमकर एडवांस बुकिंग कराई और लीक से इतर एक कहानी देखने के लिए शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म देखने दोस्तों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे। फिल्म ने पहले सप्ताहांत में अंतिम सूचना मिलने तक करीब 54 करोड़ रुपये की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली थी।
Shaitaan Movie Review: डर फिल्म के विषय से नहीं विकास बहल से ज्यादा था, और जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘शैतान’ का बजट करीब 65 करोड़ रुपये है और इसे हिट की श्रेणी में आने के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 130 करोड़ रुपये कमाने होंगे। फिल्म के पहले तीन दिन की कमाई को फिल्म को लेकर रिलीज से पहले बनी हाइप का असर माना जाता है और फिल्म का असली इम्तिहान रिलीज के पहले सोमवार से शुरू होता है, जिसे फिल्म कारोबार की भाषा में ‘मंडे टेस्ट’ के नाम से जाना जाता है। देखा यही गया है कि अगर कोई फिल्म रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई अपनी कुल कमाई का 50 फीसदी या उससे ज्यादा सोमवार को कमा लेती है तो फिल्म के हिट होने के आसार बन जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार को फिल्में देखने वही लोग अमूमन आते हैं जो रिलीज के पहले तीन-चार दिन फिल्म देखने वालों से फिल्म की बड़ाई (वर्ड ऑफ माउथ) सुनते हैं। टिकट के रेट भी सिनेमाघरों में इस दिन से कम होने शुरू हो जाते हैं लिहाजा सोमवार का दिन फिल्म कारोबार के लिए हमेशा से चुनौती का दिन रहा है। फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 14.75 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म निर्माताओं की बांछें खिला दी थीं। दूसरे दिन फिल्म ने करीब 27 फीसदी के उछाल के साथ 18.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म के रविवार के कलेक्शन में भी करीब इतनी ही बढ़ोत्तरी की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन छुट्टी का दिन होने के बावजूद रविवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ नौ फीसदी बढ़कर 20.50 करोड़ रुपये तक ही अंतिम सूचना मिलने तक पहुंच सका था।
scars 2024: ऑस्कर जीतकर गॉडजिला माइनस वन ने रचा इतिहास, इन हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ हासिल किया खिताब

4 of 5
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 54 करोड़ रुपये कमाए हैं। अजय देवगन की पिछली हिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ के पहले सप्ताहांत के कलेक्शन से ये करीब 10 करोड़ रुपये कम है। पहले सप्ताहांत के कलेक्शन के मामले में ये फिल्म अजय देवगन की अब तक रिलीज फिल्मों में सातवें नंबर पर ही पहुंच सकी है। ये इसके बावजूद कि बेहद लोकप्रिय अभिनेता आर माधवन ने किसी हिंदी फिल्म में पहली बार विलेन का रोल इस फिल्म में किया है। फिल्म ‘शैतान’ का इंटरवल से पहले का हिस्सा अधिकतर दर्शकों को पसंद आया है लेकिन फिल्म के दूसरे भाग ने दर्शकों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
Oscars 2024: भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को दी गई श्रद्धांजलि, सिनेमा में योगदान के लिए सराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की अब तक रिलीज फिल्मों में पहले सप्ताहांत पर 50 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में इस प्रकार हैं:
 
फिल्म पहले सप्ताहांत की कमाई (करोड़ रु. में)
गोलमाल अगेन (2017) 87.60
सिंघम रिटर्न्स (2014) 77.69
सन ऑफ सरदार (2012)  66.02
दृश्यम 2 (2022) 64.14
टोटल धमाल (2019)  62.40
तानाजी (2020)  61.75
शैतान (2024) 54.00*

* अनंतिम आंकड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें