शाहरुख खान
- फोटो : एएनआई
इस दौरान शाहरुख खान की प्रतिष्ठित फिल्मों में शुमार 'देवदास' भी इस महोत्सव में दिखाई जाएगी। यह फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी है। शाहरुख खान को पुरस्कार दिए जाने पर महोत्सव के प्रमुख जियोना ए नजारो ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा, 'भारतीय सिनेमा में उनका योगदान अभूतपूर्व है। वह ऐसे बादशाह हैं, जिन्होंने अपने दर्शकों से कभी नाता हमेशा बनाए रखा। लोगों ने ही उन्हें ताज पहनाया है। यह साहसी और दिलेर कलाकार हमेशा खुद को चुनौती देने के लिए तैयार रहा हैं।