फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में दिखा सितारों का जलवा, खास तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां

Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया है। इस समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की है। 
विज्ञापन
1 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी करने वाले हैं। अनंत और राधिका इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उससे पहले गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया है। इस समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की है। आज कार्यक्रम का तीसरा दिन है। 
विज्ञापन

2 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे और आखिरी दिन भी सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। समारोह के तीसरे दिन में अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और मनीष मल्होत्रा जमकर थिरकते नजर आए। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गई हैं।   

Crew: फिल्म 'क्रू' के पहले गाने 'नैना' का दूसरा टीजर जारी, कृति सेनन के बाद तब्बू ने लगाया बोल्डनेस का तड़का
विज्ञापन

3 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम से दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, हॉलीवुड सिंगर रिहाना, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, सोनम कपूर, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी समेत तमाम सितारों की तस्वीरें सामने आई हैं। इन सभी सेलेब्स की ये तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही हैं।

4 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला
पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सभी सितारे एक साथ महफिल जमाते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को इस दौरान की तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। 

Katrina Kaif: सलमान खान के कहने पर कैटरीना ने साइन की थी 'न्यूयॉर्क', फिर क्यों सेट पर पहुंचकर हुई थीं निराश?
विज्ञापन

5 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला
सुनील शेट्टी भी पार्टी में अपनी पत्नी के साथ नजर आए। वहीं शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए। सभी सितारे एक से बढ़कर एक पोशाक में बेहद खूबसूरत दिखाई दिए। 
विज्ञापन

6 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम से पॉप सिंगर रिहाना के परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। विदेशी सितारों का भी इस कार्यक्रम में जलवा देखने को मिला। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट की बहुत सी खास तस्वीरें और वीडियो सुर्खियां बटोर रही हैं।  

Ranveer Singh: 'दीपिका के साथ मैं अपने...,' रणवीर सिंह ने जल्द पिता बनने पर दी पहली प्रतिक्रिया
विज्ञापन

7 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला
सफेद रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में शाहरुख बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनके साथ नीले रंग के आउटफिट में गौरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही अबराम भी ब्लैक आउटफिट में काफी जच रहे हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी भी ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे हैं। 

8 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन तस्वीरों में सभी सितारे ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी सितारों की ये तस्वीरें तेसी से वायरल हो रही हैं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम के तीसरे और आखिरी दिन अनिल कपूर ट्रेडिशनल लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।  
विज्ञापन

9 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : अमर उजाला
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में साउथ अभिनेता रजनीकांत भी अपने परिवार के साथ दिखाई दिए। इस तीन दिवसीय समारोह के आखिरी दिन सभी सितारे ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। इस दौरान की इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें