फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: पहचान छुपाकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं रणबीर? फैंस ने अभिनेता के सीक्रेट अकाउंट का लगाया पता!

Sat, 24 Feb 2024 06:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पिछली फिल्म ‘एनिमल’ से तारीफें पाने वाले रणबीर की अब अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता के फैंस इस बात से वाकिफ हैं कि वे लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर हैं। हालांकि, अब हाल ही में, यूजर्स ने दावा किया है कि रणबीर एक गुप्त अकाउंट चलाते हैं, जिसे किसी को खबर नहीं है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर वर्षों से सोशल मीडिया से दूर रहे हैं, हालांकि यूजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने एक गुप्त इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए रखा है। ऐसा लगता है कि अब सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने अभिनेता के गुप्त इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ-साथ उनके एक्स (ट्विटर) अकाउंट के बारे में पता लगाया है।

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल 'Reymar_1528' है। इस अकाउंट को अभिनेता के सबसे अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी भी फॉलो करते हैं। रणबीर के एक्स अकाउंट की बात करें तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ उनकी मजाकिया नोकझोंक भी यूजर्स ने शेयर की थी।

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि यह अकाउंट साल 2016 में बनाया गया था, जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने डेटिंग शुरू की थी और ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू हुई थी। अकाउंट में दो नंबर हैं- 15 और 28 जो आलिया और रणबीर की जन्मतिथि (15 मार्च और 28 सितंबर) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलचस्प बात यह है कि यूजर्स को इसी नाम का एक ट्विटर (अब एक्स) हैंडल भी मिला और उसे #AskMahira सेशन के दौरान माहिरा खान के साथ हुई बातचीत का चैट भी वायरल हुआ है।रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर इस समय नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह इस मूवी में भगवान राम का किरदार निभा सकते हैं।

Santosh Sivan: संतोष सिवन को पियरे एंजनीक्स ट्रिब्यूट, प्रतिष्ठित सिनेमैटोग्राफी सम्मान पाने वाले पहले भारतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें