बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की गिनती इंडस्ट्री के टॉप जोड़ी में होती है। इन दोनों सितारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा जहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, कियारा आडवाणी अपनी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में कियारा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की, जहां उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी लव-स्टोरी को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया।