अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
एक्शन हीरो के तौर पर मशहूर अभिनेता ने इस फिल्म में एक गंभीर किरदार निभाया है। हालांकि, उन्होंने कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से भी दर्शकों का दिल जीता है। हाल में ही गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके लिए साल 2005 की हिट कॉमेडी ‘गरम मसाला’ सबसे मुश्किल फिल्म थी। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि निर्देशक प्रियदर्शन उनसे लंबे-लंबे शॉट लेते थे,जिसको करते समय वह हांफने लगते थे। वह एक लड़की से बात कर रहे होते हैं, अचानक उन्हें दूसरी लड़की से बात करना पड़ जाता था । इस दौरान दूसरे से मिलते वक्त उनका किरदार भी बदलता जाता है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग उनके लिए किसी नाटक के जैसी थी, क्योंकि एक समय में कई किरदार एक साथ अभिनय करते थे। इस वजह से यह उनके लिए यह सबसे कठिन फिल्म लगती है।
विदाई लुक में दिखा राधिका मर्चेंट का खूबसूरत अंदाज, तस्वीरें हुईं वायरल