काफी वक्त से समीर सोनी और नीलम कोठारी की शादीशुदा जिंदगी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है। इसके बाद समीर के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन अफवाहों को और हवा दे दी। लेकिन, समीर ने अब ऐसी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक है। उनके और पत्नी नीलम के बीच सबकुच अच्छा चल रहा है।