सान्या मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanyamalhotra_
सान्या की फिल्म ‘मिसेज’ साल 2021 में आई निर्माता जियो बेबी की मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचेन’ का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म एक डांसर की जिंदगी पर आधारित थी, जिसकी शादी एक ऐसे परिवार में हो जाती है, जो खुले विचारों का नहीं है। उस पर घर के काम करने के लिए दबाव बनाया जाता है। अंत में वह इसका विरोध करती है।