फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: 'आपने मेरे सपनों को आकार दिया है', फादर्स डे के मौके पर पिता को याद कर भावुक हुए संजू बाबा

Sun, 16 Jun 2024 08:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
आम इंसान हो या बॉलीवुड स्टार्स आज हर कोई अपने पिता को याद कर रहा है। आज फादर्स डे के मौके पर हर कोई अपने पिता पर प्यार लूटा रहा है। इसी कड़ी में संजय दत्त ने भी अपने पिता सुनील दत्त के संग अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। साथ ही साथ उन्होंने बेहद खास मैसेज भी लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं संजू बाबा ने क्या खास लिखा है--
 
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त ने अपने पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त के संग अपनी पुरानी सी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'आज मैं जो कुछ भी हूं सब आपकी बदौलत है। आपने मेरे सपनों को आकार दिया है। आपसे जो सीखा है वही अपने बच्चों को सीखाने की कोशिश कर रहा हूं'। 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त के आगे लिखा है, 'हैप्पी फादर्स डे डैड, मैं सिर्फ आज ही नहीं बल्कि हर दिन आपको याद करता हूं। आपकी कमी खलती है डैड। आपके साथ जो भी पल मैंने बिताए हैं वे पल मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और यादगार पल हैं। आपकी दी हुई सीख आज भी मेरे साथ चल रही है'। 

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त के संग जिस तस्वीर को साझा किया है उसमें वे अपनी दोनों बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता ने एक और तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है जिसमें वे अपनी पत्नी मान्यता दत्त और दोनों बच्चों के संग दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर संजय कपूर की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त के संग 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में नजर आए थे। इस फिल्म में वे पिता-पुत्र की भूमिका निभाते दिखे थे। दर्शकों को आज भी दोनों का वह किरदार याद है। वहीं सुनील दत्त ने 'मदर इंडिया' से लेकर 'पड़ोसन' और 'साधना' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें