फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Shuklla Screening: 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे, भाई का हौसला बढ़ाते दिखे सलमान खान

Fri, 29 Mar 2024 12:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पटना शुक्ला की स्क्रीनिंग में सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'पटना शुक्ला' 29 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज मुंबई में सितारों के लिए विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें बॉलीवुड जगत के तमाम सितारे जुटे। रवीना टंडन और अनुष्का कौशिक अभिनीत इस फिल्म को अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। पूरा खान परिवार स्क्रीनिंग में दिखा। अरबाज की पत्नी शूरा स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वहीं, सलमान खान भी छोटे भाई का हौसला बढ़ाने पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मन्नारा चोपड़ा भी स्क्रीनिंग में नजर आईं। उन्होंने कहा, 'मैंने 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर देखा। यह बहुत शानदार फिल्म है। मैं बहुत ज्यादा पॉलिटिकल साइंस पढ़ती थी। मैं अपने पिता की तरह मैं वकील बनना चाहती थी। मुझे कोर्टरूम ड्रामा बहुत पसंद है। मेरी तरफ से पूरी टीम को बधाई। अरबाज सर को बहुत शुभकामनाएं। रवीना मैम बहुत अलग किरदार में नजर आएंगी'।
विज्ञापन

3 of 6
शहनाज गिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शहनाज गिल भी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। शहनाज गिल ने कहा, 'इस फिल्म में मैंने प्लेबैक सिंगिंग की है। मैं बहुत उत्साहित हूं। थिएटर में मैं अपनी आवाज सुनूंगी। बहुत शानदार फिल्म है'। अपनी फिल्म को लेकर रवीना टंडन ने कहा, 'अरबाज के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। मेहनत की है। आशा करते हैं फिल्म आप सबको पसंद आएगी। काफी अच्छा काम निकलकर आया है'।

4 of 6
अरबाज खान, शूरा, रवीना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्क्रीनिंग के मौके पर अरबाज खान और रवीना ने साथ में पोज भी दिए। अरबाज ने कहा, 'एक इतनी अच्छी स्क्रिप्ट और रवीना जैसी कमाल की कलाकार, तो उम्मीद करते हैं हमारा काम सबको पसंद आएगा।' इस दौरान उनके बेटे अरहान खान भी नजर आए।
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए फूड ट्रक के उद्घाटन में पहुंचे आयुष्मान, बोले- यह एक छोटा कदम है
विज्ञापन

5 of 6
वंशिका अपनी मां के साथ, अंकिता-विक्की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे। इनके अलावा अनु मलिक भी नजर आए। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी जज के रूप में नजर आएंगे। उनकी बेटी वंशिका भी अपनी मां के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचीं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
Kamlesh Awasthi Death: 'जिंदगी इम्तिहान लेती है..' के गायक कमलेश अवस्थी का निधन, अहमदाबाद में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरबाज, सलमान, अरहान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान ने अरबाज के लिए कहा, 'यह हमारे साथ 'दबंग' लेकर आए थे। अब यह दबंग से ज्यादा बढ़कर लेकर आए हैं। मैं खुद अब इसे 12 बजे देखूंगा'। सलमान खान ने रवीना को लेकर कहा, 'मैंने रवीना के साथ तीन-चार फिल्में की हैं। हम उन्हें बचपन से जानते हैं। मेरे बाद अब अरबाज उनके साथ काम कर रहे हैं। वह एक्टर तो अच्छी हैं ही, दोस्त भी बहुत अच्छी हैं'। सलमान से जब पूछा गया कि 'दबंग के बारे में कुछ अपडेट दे सकें?' इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा, 'बहुत जल्द! जैसे ही दोनों भाई एक स्क्रिप्ट पर लॉक हो जाएंगे तो दंबग आ जाएगी'। इस दौरान सलमान खान ने टाइगर और अक्षय की 'बड़े मियां छोटे मियां' का जिक्र किया और कहा कि इस बार ईद वो मना रहे हैं'।
Varun Mrunal: वरुण धवन-मृणाल ठाकुर की बनी जोड़ी? कॉमेडी फिल्म में मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें