फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arpita Khan Bandra house: सलमान खान की बहन अर्पिता ने बेचा बांद्रा स्थित बंगला, करोड़ों में लगी कीमत

Sun, 20 Oct 2024 10:47 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने अपना बांद्रा वाला घर बेच दिया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। ऐसा आखिर अर्पिता ने क्यों किया जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान-अर्पिता खान - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma
बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने अपना बांद्रा वाला घर बेच दिया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। ऐसा आखिर अर्पिता ने क्यों किया जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान-अर्पिता खान - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma
सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा बॉलीवुड के मशहूर कपल हैं। दोनों अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। सलमान अपनी बहनों से बेहद प्यार करते हैं, जिसे सभी लोग वाकिफ हैं। लेकिन अब आई जानकारी से सलमान के प्रशंसक थोड़े निराश हैं कि आखिर क्यों उनकी बहन अर्पिता ने अपना शानदार बंगला बेच दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
अर्पिता खान-आयुष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपना बांद्रा वाला 1750 स्क्वायर फीट का घर बेच दिया है। इस घर को अर्पिता ने करीब 22 करोड़ रुपये में बेचा है। बताया जा रहा है कि अब शर्मा फैमिली नए घर में शिफ्ट होंगे। दोनों ने अपना बांद्रा वाला घर करोड़ों रुपये में बेचकर वर्ली में नया घर खरीदा लिया है।
 

4 of 6
सलमान खान परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, आयुष और अर्पिता ने 2022 में अपना बांद्रा स्थित आवास 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह संपत्ति मुंबई के खार पश्चिम उपनगर में स्थित है। खार स्थित यह प्रॉपर्टी सतगुरु डेवलपर्स द्वारा विकसित फ्लाइंग कार्पेट गगनचुंबी इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित है। यह अपार्टमेंट 1,750 वर्ग फीट में फैला है और इसमें चार पार्किंग हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
अर्पिता खान-आयुष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma
4 फरवरी, 2024 को अर्पिता ने संपत्ति पंजीकृत की और 40 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया। यह संपत्ति बॉम्बे जिमखाना के पास स्थित है, जिसका किराया 1.75 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये प्रति माह है। हालांकि अर्पिता और आयुष की ओर से अपने बंगले के बिकने और खरीदने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Saabreen Shiekh: अजय देवगन की फिल्म सिंघम में काम कर चुकी है अपराधी साबरीन शेख, क्राइम पेट्रोल में भी अभिनय...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्पिता खान-आयुष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma
अर्पिता खान शर्मा ने 2014 में अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आहिल, जिसका जन्म 2016 में हुआ और बेटी का नाम आयत, जिसका जन्म 2019 में हुआ। काम की बात करें तो आयुष अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ क्वाथा में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म भारतीय सेना से जुड़ी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसका निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है, जिसकी पटकथा करण बुटानी ने ही लिखी है। दूसरी ओर, सलमान फिलहाल साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: क्या इस दिवाली अपनी दादी से दूर हो जाएंगी राहा कपूर? रणबीर-आलिया भट्ट नए आलीशान...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें