बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में एक आरोपी की हिरासत में मौत हो गई थी, जिसके बाद मृत आरोपी की मां ने सीबीआई जांच करवाने को लेकर याचिका दायर की थी, जिसमें सलमान खान का भी नाम था। अभिनेता की ओर से याचिका से उनका नाम हटाने की मांग की थी। वहीं अब इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज सोमवार, 10 जून को सलमान खान का नाम सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका में प्रतिवादी के रूप में हटाने का आदेश दिया। आरोपी अनुज थापन एक मई को यहां अपराध शाखा पुलिस हवालात के शौचालय में मृत पाया गया था।