फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramoji Film City: रामोजी फिल्म सिटी में शूट हुई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

Mon, 10 Jun 2024 03:03 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, रामोजी राव फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव के निधन के चलते फिल्मी इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा। 
विज्ञापन
1 of 5
साउथ इंडियन फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में, रामोजी फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव के निधन के चलते फिल्मी इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा। रामोजी राव फिल्म निर्माण के क्षेत्र की एक बहुत बड़ी हस्ती थे। उनके निधन की खबर से कई कलाकार शोक में डूब गए। कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादों को सबके साथ साझा किया। रामोजी राव ने 1996 में रामोजी फिल्म सिटी को बसाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म सिटी में हर साल करीब 200 फिल्मों की शूटिंग होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें इसी फिल्म सिटी में शूट किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'केजीएफ' - फोटो : इंस्टाग्राम @thenameisyash
केजीएफ

यश, श्रीनिधि शेट्टी, गरुड़ा राम और अनंत नाग अभिनीत फिल्म 'केजीएफ' की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में हुई थी। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके दूसरे भाग को भी दर्शकों ने सराहा था। फिल्म में रॉकी नाम के एक किरदार की कहानी दिखाई गई है, जो ताकत और पैसे की तलाश में रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'बाहुबली' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
बाहुबली

यह कोई कहने वाली बात नहीं है कि निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' कितनी बड़ी हिट थी। फिल्म के दोनों भाग ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म की शूटिंग भी रामोजी फिल्म सिटी में की गई थी। इसमें प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और नासर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया था।

4 of 5
फिल्म 'सलार' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
सलार

प्रशांत नील की फिल्म 'सलार' भी इसी जगह शूट हुई थी। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन ने काम किया है। फिल्म पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसके दूसरे भाग पर भी काम चल रहा है। फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
आरआरआर

साल 2022 में आई एसएस राजामौली की एक और फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग भी रामोजी फिल्म सिटी में ही हुई थी। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट ने काम किया था। फिल्म में एक क्रांतिकारी और एक ब्रिटिश सेना के अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो कभी दोस्त हुआ करते थे, हालांकि बाद में एक ही मकसद के लिए साथ आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें