फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Turn Director: निर्देशक बने कलाकारों में अब तक माधवन रहे नंबर वन, रणदीप, कुणाल समेत बाकी का रहा ये हाल

Sat, 23 Mar 2024 07:47 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से अभिनेता रणदीप हुड्डा निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं और 'मडगांव एक्सप्रेस' में अभिनेता कुणाल खेमू निर्देशक बने हैं।
विज्ञापन
1 of 11
ये सितारे बने निर्देशक - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ वर्षो में अभिनेता से निर्देशक बने कलाकारों पर नजर डाले तो निर्देशक के रूप में आर माधवन को ही सबसे अधिक सफलता मिली है। बीते शुक्रवार को को सिनेमाघरों में दो फिल्में 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'मडगांव एक्सप्रेस' रिलीज हुई हैं। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से अभिनेता रणदीप हुड्डा निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं और 'मडगांव एक्सप्रेस' में अभिनेता कुणाल खेमू निर्देशक बने हैं। आइए नजर डालते हैं अभिनेता से निर्देशक बने कुछ प्रमुख कलाकारों की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर..
विज्ञापन

2 of 11
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणदीप हुड्डा

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' से की। अपनी पहली ही फिल्म से रणदीप हुड्डा ने यह साबित कर दिया कि वह एक काबिल निर्देशक हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो ही रही है, साथ ही उनके निर्देशन कौशल की भी खूब तारीफ हुई है। इस फिल्म का निर्माण और लेखन भी रणदीप हुड्डा ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की ओपनिंग मराठी में बहुत अच्छी बताई जा रही है, हिंदी में फिल्म को उतना अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला है।  

Swatantrya Veer Savarkar Review: रणदीप हुड्डा की नई सिनेमाई क्रांति, देखिए किसने ‘मार दी’ सावरकर की कहानी

विज्ञापन

3 of 11
कुणाल खेमू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुणाल खेमू

अभिनेता से निर्देशक बने कुणाल खेमू की भी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के साथ सिनेमाघरों में 22 मार्च को रिलीज हुई है। कुणाल खेमू के निर्देशन के हिसाब से देखें तो यह औसत दर्जे की फिल्म है। इस फिल्म में कुणाल खेमू भी एक दृश्य में नजर आते हं। इस फिल्म से जिस तरह की उम्मीद कुणाल खेमू के प्रशंसक कर रहे थे, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को वैसी सफलता मिलती नहीं दिख रही है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

4 of 11
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन अब तक चार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। लेकिन जितने काबिल वह अभिनेता है उतने काबिल निर्देशक नहीं बन पाए। अजय देवगन ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 2009 में रिलीज फिल्म 'यू मी और हम' से की, इसके बाद उन्होंने 'शिवाय', 'रनवे 34' और पिछले साल रिलीज फिल्म 'भोला' का निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी अब तक चारों फिल्में दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।

विज्ञापन

5 of 11
रितेश देशमुख  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रितेश देशमुख 

अभिनेता रितेश देशमुख ने मराठी फिल्म 'वेद' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। मराठी भाषा की यह सबसे सफल फिल्म रही है। साल 2022 में रिलीज यह मराठी सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। बाद में इस फिल्म को हिंदी में डब करके स्टार गोल्ड पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा की लीड भूमिकाएं थी। रितेश इन दिनों छत्रपति शिवाजी की कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

विज्ञापन

6 of 11
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल

बीते साल फिल्म 'गदर 2' के जरिए इंडस्ट्री में गदर मचाने वाले अभिनेता सनी देओल भी निर्देशन में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। सनी देओल ने फिल्म 'दिल्लगी' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 1999 में की। इसके बाद उन्होंने 'घायल वंस अगेन' और 'पल पल दिल के पास' का निर्देशन किया। फिल्म 'पल पल दिल के पास' के जरिए सनी देओल ने अपने बड़े बेटे करण देओल को फिल्मों में लांच किया। लेकिन, बतौर निर्देशक सनी देओल को अब भी एक हिट का इंतजार ही है।

विज्ञापन

7 of 11
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर माधवन

जिन परस्थितियों में अभिनेता आर माधवन ने फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' की बतौर निर्देशक कमान संभाली, वह कुछ कुछ रणदीप हुड्डा के सामने फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के निर्माण के दौरान आए हालात ही थे। । यह फिल्म भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक थी जिसमें आर माधवन ने शीर्षक भूमिका खुद ही निभाई। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिली। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

8 of 11
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने फिल्म 'तारे जमीन पर' का निर्देशन किया। आमिर खान मानते हैं कि उस समय फिल्म के निर्देशन के लिए वह पूरी तरह से तैयार नहीं थे, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बनी कि फिल्म का निर्देशन उन्हें खुद करना पड़ा। पिछले दिनों अपने जन्मदिन के अवसर पर आमिर खान ने इस बात का खुलासा किया कि जब वह पूरी तरह से निर्देशन में कदम रखेंगे तो अभिनय छोड़ देंगे।

9 of 11
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना रणौत

अभिनेत्री कंगना रणौत ने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। पहले इस फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुडी कर रहे थे। लेकिन बाद में इस फिल्म के निर्देशन की कमान कंगना ने खुद ही संभाल ली। कंगना के निर्देशन में बनी एक और फिल्म 'इमरजेंसी' भी रिलीज की कतार में हैं। इस फिल्म में उन्होंने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।

10 of 11
कोंकणा सेन शर्मा  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोंकणा सेन शर्मा 

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने फिल्म 'ए डेथ इन द गंज' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से भले ही सफल नहीं रही, लेकिन इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में काफी सराहा गया। इस फिल्म के लिए कोंकणा सेन शर्मा को डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इस के अलावा कोंकणा सेन शर्मा ने फिल्मावली ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की एक कहानी का निर्देशन किया है। कोंकणा सेन शर्मा मानती है कि अभिनय से ज्यादा मुश्किल निर्देशन होता है।

विज्ञापन

11 of 11
नंदिता दास  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नंदिता दास 

अभिनेत्री नंदिता दास ने फिल्म 'फिराक' से निर्देशन करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ। इस फिल्म के बाद नंदिता ने सआदत हसन मंटो के जीवन पर एक फिल्म 'मंटो' का निर्देशन किया। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मंटो की भूमिका निभाई थी। कपिल शर्मा को लेकर नंदिता दास फिल्म ‘ज्विगाटो' का निर्देशन कर चुकी हैं। नंदिता दास की फिल्में व्यावसायिक रूप से भले ही सफल ना रही हो, लेकिन फिल्म समारोहों में उनकी फिल्में खूब पसंद की जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें